पटना के दीघा के नक्टा दियारा में श्राद्ध कर्म के दौरान चली गोलियां, चार लोग घायल।

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

पटना के दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा गांव में शनिवार की देर रात श्रद्धा कम के दौरान जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी में चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। घटना की पुष्टि करते हुए विधि व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि चार भाइयों को गोली लगी है और उनका इलाज पटना के पीएमसीएच में कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है और गोलीबारी करने वाले युवकों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई कर रही है।
घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा गांव में दिगपाल यादव की मृत्यु वर्ष 2023 में हो गई थी। उस वक्त परिवार के लोगों के कुछ करण को लेकर उस वक्त श्रद्धा क्रम नहीं कराया गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार को दिगपाल यादव के घर पर श्रद्धा क्रम का आयोजन किया गया था। बताया जा रहा है कि इसी श्रद्धा क्रम के दौरान चार भाई आपस में किसी बात को लेकर झगड़ा कर रही है। इसी क्रम में जमकर गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी शुरू होते ही श्रद्धा क्रम में आए लोगों के बीच भगदड़ मच गई। लोग अपनी-अपनी जान बचाने के लिए गांव में इधर-उधर भागना शुरू कर दिए। इसी क्रम में चार लोगों को गोली लगी और वे सभी घायल हो गए। इस घटना की सूचना दीघा थाने को दी गई। सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया है। घटना की सूचना मिलने के बाद विधि व्यवस्था डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि श्रद्धा कर्म के दौरान आपसी विवाद के कारण गोलीबारी हुई है। उन्होंने बताया कि इस गोलीबारी में चार लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में कामेश्वर राय, विकास राय, दीपक कुमार प्रमुख हैं।

Join us on:

Leave a Comment