रिपोर्ट– प्रशांत कुमार
बेगुसराय में मटिहानी विधानसभा से जदयू से चार बार विधायक रह चुके नरेद्र कुमार सिंह उर्फ बोगो सिंह ने कहा है कि बिहार में राजनीति और स्थिरता का माहौल है। यह बिहार के लिए बहुत ही सोचनीय है। बहुत ही उम्मीद और आशा से बिहार की जनता ने नीतीश कुमार को विकास पुरुष और सुशासन बाबू के रूप में देख मुख्यमंत्री बनाया। लेकिन नीतीश जी एवं उनके सलाहकार टीम से भयंकर भूल हुई है। नीतीश जी के सलाहकारों ने नीतीश जी द्वारा लिखे गए इतिहास को उनके ही हाथों से मिटवाने का सार्थक प्रयास किया है, उसमें बहुत हद तक वे लोग सफल भी हो चुके हैं। जिस बात का आभास नीतीश कुमार को काफी देर से हुई।
वर्तमान परिवेश में नीतीश कुमार जी को एक बार और गलती करनी पड़ेगी। उनको एनडीए में वापस जाना पड़ेगा। बिहार की राजनीति में उनके लिए कहीं कोई स्थान नहीं बचता है। क्योंकि नीतीश कुमार को मुंगेरीलाल के हसीन सपने दिखाए गए कि आप देश के प्रधानमंत्री बनेंगे। आप इंडी गठबंधन के संयोजक बनियेगा। जिस दिन आप बना दिए जाएंगे उसी दिन आपको हमारे लाडले को बिहार के सीएम का शपथ दिलाना होगा। कुछ लोग ऐसे भी थे जो नीतीश जी को संपूर्ण रूप से मिट्टी में मिलाने में जुटे हुए थे, जदयू का राजद में विलय करना चाहते थे, जिसका खामियाजा आरसीपी सिंह और उपेंद्र कुशवाहा को भुगतना पड़ा। आज नीतीश कुमार को अफसोस जरूर हो रहा होगा कि बहुत उनसे बहुत भयानक भूल हुई है, मैंने अपने विश्वास को खो दिया और जयचंद जैसे लोगों को अपने गले से लगा लिया। इंडी गठबंधन में लाडले के पिताजी भी यह ऑफर दे सकते थे कि नीतीश कुमार पीएम उम्मीदवार हो। लेकिन एक साथ प्लान करके इनको राजनीतिक हाशिए पर धकेलने के लिए ममता बनर्जी को मोहरा बनाया गया। नीतीश जी के साथ बिहार की धरती पर बिहार के नेताओं ने इंसाफ नहीं किया है। अब आज-कल में खेल होने वाला है, सूर्य के उदय से किसान को एहसास होता है कि आज का दिन कैसा होगा। आगे आगे देखिए की होता क्या है, स्थिति तो बहुत भयानक है।




