बेगूसराय -बखरी थाना ने भारी मात्रा मे किया विदेशी शराब जब्त!

SHARE:

रिपोर्ट- नेहा कुमारी

बेगूसराय में शराबबंदी के बीच नए साल के जश्न में खने पाने के लिए शराब की बड़ी खेप शराब तस्करों के द्वारा बेगूसराय लाई जा रही है।हालांकि पुलिस भी लगातार कार्रवाई और छापेमारी कर रही है। इसी दौरान बखरी अनुमंडल क्षेत्र में दो थाना इलाकों में गिट्टी लोग ट्रक से जहां 100 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया वहीं पिकअप पर लोड 99 कार्टून विदेशी शराब बरामद किया गया है। दरअसल बखरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि शराब की एक खेप पिकअप पर लोडकर लाई गई है इस सूचना पर बखरी थाना पुलिस ने हेमनपुर गांव में छापेमारी की जहां सड़क किनारे एक पिकअप पर 99 कार्टून लोड विदेशी शराब को बरामद किया गया हालांकि इस दौरान शराब तस्कर भागने में सफल रहा। वहीं दूसरी छापेमारी नावकोठी थाना पुलिस के द्वारा गम्हरिया गांव में की गई जहां गिट्टी लोड एक ट्रक से 100 कार्टून विदेशी शराब को बरामद किया गया हालांकि यहां भी शराब तस्कर भागने में सफल रहा। फिलहाल दोनों थानों की पुलिस बरामद ट्रैक और पिकअप के कागजात के आधार पर पूरे मामले की जांच कर रही है कि शराब कहां से लाई गई थी और कहां खपानी थी। लेकिन नए साल को देखते हुए लगातार शराब की बड़ी खेप बेगूसराय पहुंच रही है जो पुलिस के शराब बंदी की पोल जरूर खोल रही है। बखरी डीएसपी चंदन कुमार ने बताया कि बखरी थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पिकअप से शराब लाई जा रही है इसी सूचना पर छापेमारी कर 99 कार्टून शराब के साथ पिकअप को जब्त किया गया है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाइट- चंदन कुमार, डीएसपी बखरी
बाइट – योगेंद्र कुमार, एसपी

Join us on:

Leave a Comment