बेगुसराय अपराध की योजना बना रहे 10 बदमाश गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार भी बरामद!

SHARE:

रिपोर्ट– प्रशांत कुमार

बेगूसराय पुलिस ने बलिया थाना क्षेत्र के छोटी बलिया अख्तियारपुर में बड़ी अपराधिक घटना की योजना को विफल कर दिया है। पुलिस ने 10 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इन लोगों के पास से 01 देशी कट्टा एवं 02 गोली जब्त किया गया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि बीते रात गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि बलिया थाना क्षेत्र की छोटी बलिया निवासी सुनील पासवान उर्फ छोटका करिया के घर पर कुछ अपराधी हथियार के साथ इकट्ठा हुए हैं। यह सड किसी बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही मेरे निर्देशानुसार बलिया थानाध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार सिंह, पुअनि राजीव रंजन कुमार एवं गश्ती पदाधिकारी पुअनि रामास्वामी पांडेय
एवं सशस्त्र बल के द्वारा सुनील पासवान उर्फ छोटका करिया के घर की घेराबंदी करते हुए छापेमारी किया गया। जहां से 10 लोगों को हिरासत में लिया गया। तलाशी में 01 देशी कट्टा, 02 गोली एवं 06 मोबाईल बरामद किया गया। बलिया उपर टोला निवासी मो. चांद, छोटी बलिया निवासी सुनील पासवान अंबेडकर नगर निवासी सोनू कुमार, पुरानी दुर्गा स्थान निवासी मनीष कुमार, छोटी बलिया निवासी सिद्धार्थ कुमार एवं विनोद साह को गिरफ्तार किया गया। इसके साथ ही लाखो सहायक थाना के धबौली निवासी राजा कुमार, रमजानपुर निवासी जगमोहन पासवान तथा सिंघौल सहायक थाना के उलाव निवासी रमन कुमार एवं राहुल कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। मामला दर्ज कर सभी से पूछताछ की जा रही है। यह लोग कल से कमरा लेकर रह रहे थे तथा आज बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना की योजना थी। इसमें से दो-तीन अपराधी पहले से ट्रेन में लूटपाट करते थे। सभी के अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Join us on:

Leave a Comment