नवादा से अनिल शर्मा की रिपोर्ट

नवादा। उप विकास आयुक्त वैभव चौधरी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान नवादा शहरी क्षेत्र में वार्ड नंबर 26 में बड़ी दरगाह मुहल्ले में चल रहे वैक्सीनेशन कार्यों का जायजा लेने पहुंचे। उन्होंने अल्पसंख्यक समुदाय के सभी लोगों से आग्रह करते हुए कहा कि आप लोग बेझिझक टीकाकरण कराएं। उन्होंने भ्रांतियों को दूर करते हुए स्थानीय लोगों को व्यापक रूप से टीका केंद्र पहुंचकर टीका लेने का अनुरोध किया। अल्पसंख्यक समुदाय के स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं लोगों के द्वारा उन्हें विश्वास दिलाया गया कि वे टीका जरूर लेंगे , उनके समझाने बुझाने के पश्चात काफी मात्रा में लोग टीकाकरण के लिए टीका केंद्र पहुंचे एवं सफलता पूर्वक टीकाकरण कराएं । इस अवसर पर स्थानीय वार्ड पार्षद, कार्यपालक पदाधिकारी नवादा सदर कन्हैया कुमार के साथ-साथ सभी स्थानीय लोग उपस्थित थे ।




