निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर जिले के अकबरनगर थाना क्षेत्र के हरियो ,पानी टंकी के रहने वाले कुंदन मंडल के 8 वर्षीय पुत्र शाहिल कुमार की गंगा नदी में डूबने से मौत हो गई ।जब पूरी घटना स्थानीय लोगों ने जाना तो आनन-फानन में गंगा किनारे पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद उसे निकाला गया तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी ।बताया जा रहा है कि शाहिल गंगा किनारे भैंस चराने के लिए गया था ,जिसके बाद भैंस पानी में चला गया जिसको घुमाने के चक्कर में उनका पैर फिसल गया और गहरे पानी में जाने से उनकी घटनास्थल पर मौत हो गई ।स्थानीय लोगों के सहयोग से उनकी सूचना परिजनों को दी गई।परिजन रोते बिलखते गंगा किनारे पहुंचे और शव को देखकर दहाड़ मार कर रोने लगे। सूचना मिलने पर अकबरनगर थाना प्रभारी रंजीत कुमार अपने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शब को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इधर परिजन का रो रो कर बुरा हाल है।




