अरविंद कुमार

पुर्वी चम्पारण के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन में प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान कार्यक्रम के तहत शुक्रवार के दिन गर्भवती महिलाओं की जांच की गई। प्रखंड क्षेत्र से आई 113गर्भवती महिलाओं की जांच की गई।गर्भवती महिलाओं को बेहतर व सहज स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हर माह की 9 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान चलाया जाता है।इस कार्यक्रम के तहत वजन,ब्लड टेस्ट, हाइट,यूरिन,हेमोग्लोबिन,हेपेटाइटिस बी,ब्लड सूगर,एचआईवी आदि की जांच की गई और गर्भवती महिलाओं को आयरन,कैल्शियम की दवाइयां भी दी गई।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ इंद्रजीत कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व योजना के तहत प्रत्येक गर्भवती महिलाओं के गुणवत्ता युक्त प्रसव पूर्व जांच सुविधा उपलब्ध उपलब्ध कराने के लिए प्रत्येक माह की 9 तारीख को एक दिन अभियान के रूप में सेवा प्रदान की जाती है।महिला चिकित्सक डॉ दीक्षा शर्मा ने गर्भवती महिलाओं की जांच की।जिसमें उन्होंने 2महिलाओं को हाई रिस्क कैटगरी में चिन्हित किया गया है।2महिलाओं का बीपी कम पाया गया।केअर इंडिया की जेडएलपीपी मनीषा कुमारी,शोभ कुमारी,राखी कुमारी ने 83 महिलाओं का फैमिली प्लानिंग काउंसलिंग किया।मौके पर बीएचएम रमेश कुमार, बीसीएम ब्रज किशोर कुमार,केयर इंडिया के बीएम राहुल रंजन,कुणाल कुमार आसरोज कुमार,नवीन कुमार,एएनएम पूनम सिन्हा,संजय कुमार,आलोक कुमार,संतोष कुमार,जीएनएम मनोज कुमार,सुनीता बघेल,अनिता कुमारी,चंद्रप्रभा कुमारी आदि मौजूद थे।




