प्रशांत कुमार –नेहा कुमारी की रिपोर्ट
बेगूसराय में राम जन्मभूमि अयोध्या से आए अक्षत कलश को जिले के अलग-अलग 18 प्रखंडों में अक्षत कलश भेजने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली गई । अयोध्या से आए अक्षत कलश को शहर के काली मंदिर में पहले पूजा अर्चना की गई फिर जिले के अलग-अलग प्रखंडों में अक्षत कलश भेजा जा रहा है। इसको लेकर शहर में काली मंदिर से हर-हर महादेव चौक तक एक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। हर-हर महादेव चौक जिले के सभी प्रखंडों के लिए अलग-अलग अक्षत कलश लेकर हिंदू सनातनियों को अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा। इसको लेकर विश्व हिंदू परिषद के द्वारा अक्षत कलश शोभा यात्रा धूमधाम से निकाला गया। पहले अक्षत कलश को बेगूसराय के प्रसिद्ध काली मंदिर में पूजा अर्चना की उसके बाद बड़ी संख्या में विश्व हिंदी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एक शोभायात्रा निकालकर शहर के विभिन्न चौक चौराहे होते हुए में बाजार से गुजरते हुए हर-हर महादेव चौक पर पहुंचा जहां विभिन्न प्रखंडों के लिए अक्षत कलश को वितरण किया गया। इस कलश को विभिन्न प्रखंड में वितरण किया जाएगा तथा आगामी जनवरी माह में होने वाले राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के लिए आने की अपील किया गया है। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए हैं। ढोल बाजे के साथ लोग सिर पर कलश लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए । विश्व हिंदू परिषद के लोगों ने बताया कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की मंदिर निर्माण के बाद प्राण प्रतिष्ठा की जा रही है इसको लेकर पूरे देश में निमंत्रण दिया जा रहा है। अक्षत कलश को आज बेगूसराय के अलग-अलग इलाकों में भेजा जा रहा है और सनातन धर्म से जुड़े लोगों को अक्षत देखकर अयोध्या आने के लिए निमंत्रण दिया जाएगा।
बाइट- नेता, विश्व हिन्दू परिषद
बाइट- अखिलेश सिंह, विश्व हिन्दू परिषद
बाइट- नेता विश्व हिन्दू परिषद




