बेगुसराय में अभाविप ने प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन!

SHARE:

नेहा कुमारी की रिपोर्ट

बेगुसराय बखरी में अभाविप ने संपूर्ण जिले में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता आयोजित की गई। वही मध्य विद्यालय बखरी में भी इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। शांतिपूर्ण माहौल में आयोजित हुई इस परीक्षा में विभिन्न शिक्षण संस्थानों के करीब 1000 छात्र छात्राएं शामिल हुए।दो घंटे तक चली इस परीक्षा का विधिवत् उद्घाटन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए बखरी थाना के एसआई उदय कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् द्वारा इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं में प्रतिस्पर्धा का माहौल उत्पन्न होता है। साथ ही ऐसी गतिविधियों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है। बच्चों के शिक्षण स्तर में सुधार के लिए निरंतर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होनी चाहिए जिससे छात्रों को आगामी बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर तैयारी का मौका मिल सके।जिला प्रमुख मुकेश कुमार ने कहा कि विद्यार्थी परिषद् ही एकमात्र ऐसा संगठन है जिसने केवल कार्यकर्ताओं को ज्ञान शील एकता का मंत्र ही नही दिया बल्कि उसे सामाजिक जीवन में उतारने का संकल्प के साथ छात्र समुदाय को जोड़ने का प्रयास किया है। नगर अध्यक्ष अशोक प्रियदर्शी, नगर मंत्री अनुभव आनंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद को विद्यार्थी परिषद अपना आदर्श मानती हैं इन्हीं की जयंती के उपलक्ष्य में परिषद विगत कई वर्षों से प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन करती है।जो छात्रों को बोर्ड की परीक्षा से पूर्व तैयारी को परखने का उचित मंच प्रदान करती है। परीक्षा के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक रविंद्र कुमार परीक्षा नियंत्रण दिलखुश कुमार ने कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता में सफल छात्रों सम्मानित किया जाएगा। क्षेत्रीय स्तर पर सभी सफल प्रतिभागियों को 21 जनवरी को प्रातः 11 बजे से श्री विश्वबंधु पुस्तकालय में सम्मान समारोह आयोजित की गई है। जिले में प्रथम स्थान पाने वाले को छात्रों को टैब , द्वितीय स्थान को साइकिल व तृतीय स्थान पाने वाले छात्रों को टाइटन घड़ी दी जायेगी। इसके अलावे क्षेत्रीय स्तर पर अव्वल आने वाले छात्रों को ट्रॉली बैग, दीवाल घड़ी, ट्रैक सूट सहित उन आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। मौके पर नगर उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार, आलोक कुमार, शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य वैद्यनाथ झा, पूर्व अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, पवन सुमन, सीताराम केसरी, राजेश राज, ऋषभ ठाकुर,शिक्षक चंद्रजीत यादव अनमोल कृष्णा, मनोज कुमार, कमलनाथ कुमार, रौशन कुमार, भावना कुमारी, सिम्मी कुमारी, नगर सहमंत्री कृष्णा पोद्दार, देवराज, ललित, रामशोभित, आदित्य, अंशु , विकास, नयन सहित कई कार्यकर्त्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment