ऋषिकेश कुमार

सड़क पर लावारिस अवस्था में गाड़ी लगाने वालों की खैर नहीं : एसपी
नालंदा एसपी हरिप्रसाद एस के प्रयास से हेड क्वार्टर पटना के द्वारा बिहार शरीफ में ट्रैफिक पुलिस को दो क्रेन मुहैया कराया गया। बताते चलें कि आज बिहारशरीफ के अस्पताल चौराहा पर नालंदा एसपी हरिपरसाथ उपस्थित हुए और पत्रकारों से बातचीत कर कहा कि बिहारशरीफ में लग रहे जाम की समस्याओं को काबू में रखने के उद्देश्य से दो क्रेन पुलिस हेड क्वार्टर पटना से आया है। अब जो भी व्यक्ति अपनी गाड़ी को सड़क पर छोड़ कर चले जायेगें वैसे गाड़ियों को ट्रैफिक पुलिस क्रेन के सहारे थाने ले जाएगी । वहीं इस मौके पर उपस्थित ट्रैफिक डीएसपी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि नालंदा के एसपी हरिप्रसाथ एस के प्रयास से आज बिहारशरीफ में दो क्रेन आया है ।उन्होंने बताया कि आए दिन देखा जाता है कि लोग गाड़ियों को रोड पर खड़ी कर छोड़ देते थे वैसे लोगों की गाड़ी को अब सीधे थाने ले जाया जाएगाः इस अवसर पर ट्रैफिक पुलिस के कई कर्मी उपस्थित थे।




