राष्ट्रीय लोक अदालत में होने वाले केस के निष्पादन को लेकर उच्च अधिकारियों की वर्चुअल बैठक!

SHARE:

रिपोर्ट:-निभास मोदी

भागलपुर। आगामी 10 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकार , भागलपुर द्वारा राष्ट्रीय लोक अदालत 10 जुलाई के लिए समीक्षा बैठक किया गया | माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिव गोपाल मिश्र द्वारा भागलपुर के दोनों अधिवक्ता संघो के सदस्यों के साथ वर्चुअल मीटिंग किया गया | माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष , जिला विधिक सेवा प्राधिकार , भागलपुर द्वारा माननीय अधिवक्ताओ से निवेदन किया गया कि 10 जुलाई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा सहयोग कर सुलाहनीय वादों का निष्तारण करें । .. वही दूसरी ओर माननीय जिला एवं सत्र न्यायाधीश , भागलपुर द्वारा सभी बैंक अधिकारियों , बीमा अधिकारियों , टेलीफोन विभाग , श्रम विभाग , वन विभाग एवं विभिन्न अन्य विभागों के प्रतिनिधियो के साथ भी अलग अलग कई समीक्षा बैठक किया गया तथा अधिक मामलों को 10 जुलाई को लोक अदालत के माध्यम से खतम कर आमजनों तक इस बार के राष्ट्रीय लोक अदालत का फायदा पहुंचाने का निवेदन किया गया |
भागलपुर , नवगछिया एवं कहलगांव व्यवहार न्यायालय में होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु सभी न्यायिक पदाधिकारीगण के साथ भी बैठक हुई । वैश्विक महामारी कोरोना के खतरे को देखते हुये माननीय जिला जज ने सभी लोगों को कोरोना से संबंधित सभी सरकारी मार्गदर्शन नियमो का सख्ती से पालन करने का भी आदेश दिया है ।

Join us on:

Leave a Comment