रिपोर्ट:-निभाष मोदी

थाना नहीं कर रहा कार्रवाई, महिला ने एसएसपी से लगाई गुहार!
भागलपुर। अभियुक्तों के द्वारा हत्या करने तथा स्थानीय थाना के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किये जाने के संबंध में तथा गवाहों का व्यान सही सही दर्ज नहीं करने के संबंध में एक असहाय मां को एसएसपी से गुहार लगाते देखा गया उनका कहना था 25 जून की रात गोली हत्याकांड में कामिल की तीन लोगों ने साजिश के तहत उसे घर से बुलाकर गोली मारकर हत्या कर दी थी लगभग 15 दिन होने को चला परंतु इस पर अभी तक कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की जा रही है, ना ही गुनहगार को सजा ही दी जा रही है। ताजा मामला भागलपुर एसएसपी ऑफिस का है आज मृतक कामिल की मां एसएसपी से गुहार लगाने आई और फफक फफक कर रोने लगी, उनकी आंखों के आंसू रुक नहीं रहे थे।उनका कहना था मैं अपने घर में भी सुरक्षित नहीं महसूस कर रही हूं, मैं डरी सहमी हुई सी हूं, अपने बेटे के कातिल को सजा दिलाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही हूं परन्तु कोई थाना सुनने को तैयार नहीं हो रहा । मृतका की मां का कहना हुआ मैं हबीबपुर थाना गई वहां मेरी कोई नहीं सुनता ।जिन लोगों ने मेरे बेटे को मारा है वह लोग शायद थाना में पैसा देकर मुझे प्रत्येक दिन धमकाने आते हैं ,डराने आते हैं और यह कहने आते हैं कि यह केस उठा लो वरना अच्छा नहीं होगा। मृतक कामिल की मां बीबी शजरूण नया टोला असरफनगर , हबीबपुर की रहने वाली है और वह बताती है 25 जून को रात्री 9.30 बजे मेरा पुत्र कामिल को तवरेज उर्फ नटवा बुलाकर ले गया वहां पर पहले से घात लगाए फतेह खान उर्फ फतवा , मो ० निसार सभी मौजूद थे , सभी मिलकर मेरे लड़के से झगडा झंझट करने लगे ।वहां पर पहले से दो व्यक्ति मो 0 कलवा उर्फ कलीम और मो 0 मोवारक उर्फ मंगला दोनों भी मौजूद थे इन दोनों ने कहा कि आज इसको गोली मार, वचना नहीं चाहिए तथा तीनों व्यक्ति फतेह खान उर्फ फतवा , मो ० निसार ने मेरे लडके को गोली मार दिया तथ तवरेज ने भी मेरे लडके पर गोली चलाया जो उसे लगा है और उसकी मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई । मेरा लडका वहीं पर गिर गया तथा उन तीनों को गोली मारकर भागते देखा । घटना स्थल पर उनलोगों का एक देशी पिस्तोल दो गोली तथा दो खोखा गिरा हुआ था जो पुलिस के द्वारा वरामद किया गया । इसकी लिखित सूचना मैंने थाना में दिया जिसके बाद उपरोक्त मुकदमा दर्ज हुआ । उपरोक्त मुकदमे में अनुसंधानकर्ता के द्वारा मेरी गवाही नहीं ली जा रही है तथा मेरे गवाहों का भी व्यान दर्ज नहीं किया जा रहा है , इस जघन्य हत्या के मामले में आजतक अनुसंधानकर्ता ने किसी भी नामजद अभियुक्तों को गिरफतार नहीं किया है तथा नामजद अभियुक्त मुझे मुकदमा उठाने की धमकी दे रहे हैं और वोलते हैं कि मुकदमा में अगर हमलोगों के खिलाफ पुलिस को गवाही दोगी तो अभी तेरे वेटा को मारा है तुमको भी गोली मार देंगे । मैंने अनुसंधानकर्ता को इन सभी बातों के वारो में अपना व्यान भी दिया परन्तु मेरा व्यान दर्ज नहीं किया जा रहा है साथ ही एफ 0 आई 0 आर 0 दर्ज कराते समय मैंने उन दो व्यक्ति कलया उर्फ कलीम तथा मो ० मोवारक उर्फ मंगला का नाम मैने बताया था परन्तु उसका नाम उस समय छूट गया । मैंने अपने व्यान में इन दोनों का नाम भी लिखाया है परन्तु अनुसंधानकर्ता के द्वारा किसी भी अभियुकतों को गिरफतार नहीं किया जा रहा है । थाना प्रभारी हवीवपुर के द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया जिससे उनलोगों का मन काफी बढ़ गया है। इतना ही नहीं वे लोग मुझे एवं मेरे परिवार को धमकी दे रहे हैं कि हमलोगों का नाम दिया है इसका अंजाम वुरा होगा । इसकी जांच अपने स्तर से करायी जाय तथा सभी उपरोक्त नामजद व्यक्तियों के विरूद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाय । इस बात की जाँच अपने स्तर से खुले एवं गोपनीय ढंग से करायी जाय तथा दोषी व्यक्तियों को दंडित किया जाय जिन्होंने घटना को अंजाम दिया है जो सरासर जुल्म है तथा कानून व्यवस्था को चुनौती दिया है ।
वहीं दूसरी तरफ कामिल हत्याकांड में एक बड़ा खुलासा सामने आया है बताया यह जा रहा है कि पैसे के लेनदेन में सुपारी देकर करवाई गई थी कामिल की हत्या ।उसमें एक व्यक्ति जिसके गाड़ी से वह लोग भागा था उसे पकड़ लिया गया है उस ड्राइवर का नाम शमशाद है। ड्राइवर शमशाद से पूछताछ जारी है।
आज बहुत डरी और सहमी मृतक की मां दोबारा एसएसपी से गुहार लगाने आई कि इस केस पर कुछ ठोस सुनवाई हो, मेरे बेटे तो अब लौट के नहीं आएंगे लेकिन जिन्होंने यह जघन्य अपराध किया है उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।




