कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
आठ दिन बाद गोली लगे अधेड़ फल व्यवसाय की मौत, आक्रोषितों ने किया मोहनिया के चांदनी चौक व एनएच दो जाम कर किया प्रदर्शन
कैमूर। अपराधियों द्वारा एक फल व्यवसाय को गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इस घटना में फल व्यवसाय की इलाज के दौरान बनारस में मौत हो गई। फल व्यवसायी की मौत के बाद उसके शव को मोहनिया चांदनी चौक लाया गया और चांदनी चौक को जाम कर दिया। इसके अलावा एनएच दो को भी जाम करते हुए आक्रोशित लोगों द्वारा प्रदर्शन किया गया। बीते 11 दिसंबर को मोहनिया शहर के रेलवे स्टेशन रोड में अपराधियों द्वारा फल व्यवसायी मोहनिया बड़ी बाजार निवासी स्वर्गीय अजीज खान के 55 वर्षीय पुत्र वसिर खान को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल होने के बाद फल व्यवसायी को लोगों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। जिसके बाद चिकित्सक द्वारा फल व्यवसायी को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया था। हायर सेंटर में इलाज के 6 दिन बाद फल व्यवसाय की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को मोहनिया चांदनी चौक पर लाया गया और चांदनी चौक पर शव को रखकर सड़क जाम कर दिया। काफी संख्या में पहुंचे लोगों में चांदनी चौक समेत एनएच दो को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। वहीं घटना से आक्रोशित लोगों ने अपराधियों के गिरफ्तारी नहीं होने से शव को चांदनी चौक पर चांदनी चौक के साथ एनएच दो को जाम पर प्रदर्शन किये। जैम के दौरान स्कूली बस से लेकर यात्री वाहन व मालवाहक वाहन जाम में फंसे रहे। जाम की सूचना मिलने के बाद मोहनिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को समझने में जुट गई। इसके बाद भी आक्रोशित लोग समझने को तैयार नहीं हुये जिसके बाद मौके पर डीएसपी पहुंचे और उनके द्वारा दिए गए आश्वासन के बाद करीब 3 घंटे बाद लोगों ने चांदनी चौक से जाम हटाया। इसके कुछ देर बाद वाहनों का परिचालन सामान्य हुआ। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।




