रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय
महिला पंचायत समिति सदस्य के अपहरण को लेकर थाने में दिया आवेदन
बिहिया. बिहिया थाना क्षेत्र के मझौली पंचायत क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी एक महिला पंचायत समिति सदस्य के अपहरण का मामला सामने आने से सनसनी फैल गई है. मामले को लेकर मझौली पंचायत के भड़सरा गांव निवासी समिति सदस्य सदस्य गीता देवी के पुत्र विंध्याचल कुमार ने थाने में आवेदन दिया है. दिये गये आवेदन में बीडीसी पुत्र ने प्रखंड प्रमुख पति कन्हैया सिंह, उप प्रमुख मुकेश यादव और मझौली पंचायत के पूर्व सरपंच सीताराम सिंह समेत दो अज्ञात लोगों पर अपहरण को लेकर आवेदन दिया है. आवेदन में कहा गया है कि उक्त लोगों ने घर से अपहरण कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.