कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। आपसी विवाद में झगड़ा कर बच्चों के साथ मायके में रह रही पत्नी को लाने गए एक पति को ससुराल वालों ने पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह घटना कैमूर जिले के भभुआ थाना क्षेत्र की बताई जाती है। भभुआ थाना क्षेत्र के दतियाव गांव के एक युवक की उसके ससुराल कबर गांव में ससुराल वालों ने मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मारपीट की घटना में जो युवक घायल हुआ है वह युवक थानाक्षेत्र के दतियांव गांव निवासी राजीव गोंड़ का बेटा रंजीत गोंड़ बताया जाता है। घटना के बाद घायल हुए युवक को लोगों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में युवक को चिकित्सकों द्वारा भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। बता दें कि डेढ़ साल से विवाद के चलते मायके रह रही पत्नी से बच्चो को लेने आये एक युवक को ससुरालवालों ने मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया।




