रिपोर्ट – संतोष तिवारी
बिहार के मुजफ्फरपुर में महिला सिपाही ने फंदे से लटककर की आत्महत्या..एक युवक से करना चाहती थी लव मैरिज..प्रेमी के घर वलोबने कर दिया इनकार परेशान होकर दे दी जान..पटना डीटीओ कार्यालय में थी पोस्टेड..प्रेम प्रसंग में की आत्महत्या..चक मोह्हबत इलाके की घटना
बिहार के मुजफ्फरपुर के अहियापुर चकमोहब्बत इलाके में घर में फंदे से लटक कर 2021 बैच की महिला सिपाही ने सोमवार की शाम आत्महत्या कर ली।प्रेमी के घर वाले ने शादी से इनकार कर दिया उसके बाद फंदे से लटककर आत्म हत्या कर ली।मृतक की पहचान कंचन कुमारी के रूप में हुई है। वह पटना जिला पुलिस में पोस्टेड थी। अभी पटना जिला परिवहन कार्यालय में प्रतिनियुक्त थी।दारोगा बहाली परीक्षा के लिए बीते शनिवार को पटना से छट्टी पर घर आई थी। मंगलवार को उसे ड्यूटी पर लौटना था। घटना में कटरा इलाके के एक युवक से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है।सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने छानबीन की।शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए skmch भेज दिया। महिला सिपाही मूल रूप से सीतामढ़ी जिले के रुन्नीसैदपुर थाना इलाके के एक गांव की मूल निवासी है। उसका परिवार अहियापुर इलाके में रहता है।महिला सिपाही की मौत के बाद घर में कोहराम मचा है।
बाइट-मृतक कंचन के भाई
बाइट-स्थानीय




