कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। बिहार में” भी केजरीवाल “अभियान को सफल बनाने के लिए कैमूर जिला आम आदमी पार्टी इकाई की बैठक आजाद नगर हवाई अड्डा स्थित जिला कार्यालय में जिला प्रभारी डॉ दिनेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता एवं नरेंद्र सिंह जिला सह प्रभारी के संचालन में की गयी। जिसमें पंचायत स्तर पर15 सदस्यीय टीम बनाने का दिसंबर तक लक्ष्य रखा गया है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन प्रभारी डॉ संदीप पाठक (सांसद, राज्य सभा) का जनवरी के अंतिम सप्ताह में पटना आगमन के अवसर पर कैमूर जिला से सक्रिय सैकड़ों कार्यकर्ता को भाग लेने के लिए तैयारी की योजना पर विचार किया गया। इसके लिए रामगढ़, मोहनिया,भभुआ एवं चैनपुर विधानसभा के प्रभारी को कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने की जिम्मेदारी दी गई।
इस अवसर पर नंदनी सिंह,राजू सिंह ,अरविंद कुमार , कपिल मुनि पटेल, एडवोकेट राकेश कुमार बारी, वाल्मीकि मौर्य, प्रेमचंद संत, प्रियंका कुमारी,राम प्रवेश सिंह, ओमप्रकाश पासवान, दुर्गेश कुमार, राजेश कुमार, हरेश्वर दयाल, कश्मीरा देवी, चंदा देवी, रीना देवी , बलदाऊ पटेल आदि लोग उपस्थित थे।




