कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर जिले के पं दिन दयाल उपाध्याय गया रेल खण्ड पर भभुआं रोड स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक महिला पुलिस की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार मृतिका रजनीगंधा चौधरी उम्र लगभग 23 वर्ष पिता राजकुमार चौधरी ग्राम- भुंडी टेकारी, थाना-मोहनियां, जिला- कैमूर के निवासी बताई जा रही है जो सुपौल में बीएनपी 12 पुलिस में कार्यरत थी। छुट्टी लेकर दरोगा पद हेतु परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्र डी ए वी पब्लिक स्कूल जाने के लिए भभुआं रोड स्टेशन पर उतरकर रेल लाइन को पार कर रही थी की दूसरी तरफ से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद पुलिस के द्वारा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेज दिया गया।




