नशे के कारोबार पर लगाम की कावायद, हीरोइन के साथ तीन तस्करो को पुलिस ने किया गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। 29 बुढ़िया हीरोइन के साथ तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। इस दौरान तस्करों के पास से 4500 रुपए नगद बरामद किए गए। यह कार्रवाई कैमूर जिले के भभुआ थाने की पुलिस ने की है। भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ शहर के एकता चौक के दक्षिणी साइड मुन्नी सिंह के गली में तीन व्यक्ति घूम घूम कर हीरोइन की बिक्री करने की सूचना पुलिस को मिली थी। प्राप्त सूचना के आधार पर भभुआ थाने के पुलिस ने छापेमारी किया। छापेमारी के दौरान तीन व्यक्ति विकास कुमार गोंड उर्फ विलायती भभुआ वार्ड नंबर 11, राज केसरी पिता बसंत केसरी भभुआ वार्ड नंबर 18 एवं चांद सिद्दीकी पिता नूरुद्दीन सिद्दीकी भभुआ वार्ड नंबर 15 को हीरोइन बेचते हुए पकड़ा गया। उक्त तीनों के पास से पुलिस ने कुल 29 पुड़िया हीरोइन बरामद करते हुए 4500 रूपया कैश में बरामद किया। इसके बाद तीनों अभिव्यक्ति को गिरफ्तार कर थाना ले जाया गया। थाने में हीरोइन तस्करी के मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रथमिकिबदर्ज कर पुलिस द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Join us on:

Leave a Comment