देश में भटका हुआ विपक्ष, बुद्धि भ्रष्ट हो गई, विनाश काल में ऐसा ही होता है – राकेश सिन्हा!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में राज्यसभा सांसद राकेश सिन्हा ने सांसद हमले पर जमकर राहुल गांधी और ललन सिंह पर बरसे

बेगूसराय में राज्य सभा सांसद राकेश सिन्हा ने संसद की सुरक्षा में सेंध पर राहुल गांधी और ललन सिंह के द्वारा उठाए गए सवाल पर जमकर हमला बोला है। राज्यसभा सांसद प्रो. राकेश सिन्हा ने कहा है कि भारत का विपक्षी दल अपने लक्ष्य भटक गया है। भटका हुआ विपक्ष हमेशा उलटी दिशा में सोचता है। इसी को कहा जाता है विनाश काले विपरीत बुद्धि। विपक्षी पार्टियों को संसद की सुरक्षा से जुड़े संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह की राजनीति नहीं करनी चाहिए। कुछ राजनीतिक दल के लोग बीते दिनों संसद की सुरक्षा में लगे सेंध पर उल जलूल बयानबाजी कर रहे हैं। जबकि इस मुद्दे पर राजनीति नहीं होनी चाहिए थी। विपक्षी पार्टियां भारत के संसदीय जनतंत्र को समाप्त कर देना चाहती है। ऐसा विपक्ष बहुत खतरनाक है। वह लोग भारत की संसदीय परंपरा, संसदीय मर्यादा और जनता के प्रति जवाबदेही को जड़ से उखाड़ देना चाहते हैं। जो पार्टियां वंशवादी और भ्रष्ट है, जो पार्टी व्यक्तिवाद में विश्वास करता है, वह कभी संसदीय जनतंत्र को समृद्ध नहीं कर सकता है। तमाम विपक्षी पार्टियों का राजनीतिक और वैचारिक गोत्री एक है। वह छद्म धर्मनिरपेक्ष अपने गोत्र के अनुसार काम कर रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी से लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह तक सभी के सभी सत्तावादी राजनीति कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी ने नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को सिर्फ सम्मान दिया, समृद्ध किया है। समृद्ध और सम्मानित देश दुनिया में आगे बढ़ने की रफ्तार में है। 2024 के चुनाव में तीसरे टर्म के लिए नरेन्द्र मोदी बेगूसराय सहित चार सौ से अधिक सीटों पर जीतकर फिर से प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं।

बाइट- राकेश सिन्हा, सांसद राज्यसभा

Join us on:

Leave a Comment