सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौराधाम में विवाह पंचमी के अवसर पर कई तरह के विशेष कार्यक्रम आयोजित।

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार

:- आज विवाह पंचमी है पूरे देश में विवाह पंचमी को लेकर धूम है साथ ही साथ उत्साह का माहौल कायम है ।इस भक्तिमय हालत से भला भगवान राम का ससुराल और माता सीता की नगरी सीतामढ़ी अछूता कैसे रह सकता है ।सीतामढ़ी के प्रसिद्ध पुनौराधाम में विवाह पंचमी के अवसर पर कई तरह के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए है ।पूरी रात विधि विधान के साथ शादी के सभी रस्मो को निभाने का काम किया जाएगा ।भजन संध्या समेत लावा और शादी के सभी रस्मो को परंपरागत तरीके से संपन्न कराया जाएगा और शाम को शोभा यात्रा निकाली जाएगी ।मंदिर को फूलो से सजाया गया है और देर शाम पुनौराधाम को दीपो से सजाया जाएगा ।

बाइट ..पंडित कौशल किशोर दास ,महंत पुनौराधाम

Join us on:

Leave a Comment