रिपोर्ट :- अमित कुमार
– सीतामढ़ी में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा पहुंचे।इस दौरान सीतामढ़ी जिले के पुनौरा धाम पहुंचकर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस किया है इस दौरान वे जमकर नीतीश सरकार पर हमलावर दिखे,बता दे की 13 दिसंबर को सीएम नीतीश ने पुनौरा धाम पहुंचकर विकास कार्यों का शिलान्यास किया था इस पर नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने तंज कसते हुए कहा कि नीतिश सरकार की मंशा नहीं है की माता सीता का भव्य मंदिर बने और विकास हो सके।इतनी राशि से कुछ नही होने वाला है। केंद्र और राज्य में अगर भाजपा की सरकार बनती है तो केंद्र सरकार भव्य सीता मंदिर बनवाएगी साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य सरकार से अगर सीता मंदिर नहीं बन रहा है तो वह केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजे और केंद्र सरकार भव्य सीता मंदिर सीतामढ़ी में बनवाएगी।
बाइट:- विजय सिन्हा,नेता प्रतिपक्ष




