मुजफ्फरपुर- रामबाग चौड़ी स्थित रुई गोदाम में अचानक लगी आग!

SHARE:

रिपोर्ट – संतोष तिवारी

बिहार के मुजफ्फरपुर में रामबाग़  चौड़ी स्थित रूई गोदाम में अचानक आग लग गई.. जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई…  बताया जा रहा है उस वक्त सभी कर्मचारी खाना खाने के लिए गोदाम से बाहर गए हुए थें… धुआं देखकर आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई.. वहीं लोगों ने मिट्टी, पानी बालू झोंककर आग बुझाने का काफी प्रयास किया… लेकिन भारी मात्रा में रूई होने के कारण आग की लपटें बहुत तेज हो गई.. जिस काबू पाना मुश्किल हो गया…  पहले रूई गोदाम में आग लगी, आग इतनी ज्यादा फ़ैल गई कि बगल के लहठी कारखाने को भी उसने अपने चपेट में ले लिया… जहां लहठी के कच्चे माल सभी जलकर राख और खाक हो गए.. स्थानीय लोगों द्वारा फायर बिग्रेड को इस घटना की सूचना दी गई… जहां मौके पर पहुंची पुलिस व अग्निशमन दस्ता ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया ..

बाइट

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें