कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। पिछले एक सप्ताह से कैमूर जिले में ठंड का प्रकोप बढ़ते जा रहा है। स्थिति यह हो गई है कि पिछले तीन दिनों से कैमूर जिले में पछुआ हवा ने जबरदस्त ठंड बढ़ाया है। पछुआ हवा के चलने के कारण ठंड में काफी बढ़ोतरी हो गई है और कनकनाहट उत्पन्न हो गया है। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बुजुर्ग बच्चों को ठंड के इस मौसम में सतर्कता और सावधानी बरतने की जरूरत है। पछुआ हवा के चलने से ठंड में इजाफा होने के बाद लोग सावधानी बरतें। गर्म कपड़े पहने रहे। पौष्टिक भोजन करते रहें। किसी प्रकार की समस्या होने पर चिकित्सक से सलाह लें।
बता दें कि दिसंबर माह के दूसरे सप्ताह में ठंड में काफी तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसके कारण मौसम में बदलाव काफी तेजी से हुआ है। बढ़ रहा है ठंड को लेकर लोग सावधानी बरते और सतर्क रहें।




