पटना- दीघा थाने के एक मुंशी, 7 जवान समेत कुल बारह लोगों को एसएसपी ने किया निलंबित!

SHARE:

रिपोर्ट- अमित कुमार!

दीघा थाने से एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। जहां पटना एसएसपी राजीव मिश्रा ने पुलिसकर्मियों पर बड़ी कार्रवाई की है। शराब के धंधेबाजों से मिलीभगत में दीघा थाने के एक मुंशी समेत 7 जवान समेत कुल बारह लोगों को निलंबित किया गया है। दीघा में ट्रक और गोदाम से 90 लाख की शराब बरामद की गई थी। इस मामले में पुलिस की मिलीभगत सामने आई थी। सिटी एसपी और डीएसपी ने जांच की। सूत्रों के अनुसार, इस थाने में तैनात एक मुंशी समेत बारह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। इनमें होमगार्ड के भी दो जवान हैं। दोनों होमगार्ड जवान को उनके विभाग को वापस कर दिया गया है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद दीघा थाना में शुक्रवार को हड़कंप मच गया। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, अब इनपर विभागीय कार्रवाई चलेगी,
(नोट – समस्त विषय पर पी to सी)

बाइट – एसएसपी राजीव मिश्रा

Join us on:

Leave a Comment