पोखर में स्नान करने के दौरान 25 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। पोखर में स्नान करने के दौरान एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना कैमूर जिले के दुर्गावती थाना क्षेत्र की बताई जाती है। दुर्गावती थाना क्षेत्र के मिश्रपूरा गांव में पोखरी में स्नान करने के दौरान डूबने से एक 25 वर्षीय मजदूर गोविंद बिंद पिता भोला बिंद ग्राम मिश्रपुरा थाना दुर्गावती जिला कैमूर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और इसकी सूचना दुर्गावती थाने के पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद दुर्गावती थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पोखर में डूबे युवक के शव को बाहर निकाला। शव को बाहर निकालने के बाद पुलिस द्वारा कागजी कार्रवाई की गई। कागजी कार्रवाई करने के बाद पुलिस द्वारा शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिजनों को सौंप दिया गया युवक की मौत के बाद से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Join us on:

Leave a Comment