भागलपुर-अवैध बालू खनन माफियाओं और पुलिस में जमकर हुई फायरिंग, हथियार के साथ पांच गिरफ्तार!

SHARE:

रिपोर्ट – निभाष मोदी

अंधेरा ढलते ही अवैध बालू खनन माफियाओं का साम्राज्य कायम हो जाता है, ना ही पुलिस प्रशासन का डर ना ही कानून का कोई खौफ, एक तरफ बालू माफियाओं के तरफ से दनादन गोलियां चल रही है वहीं दूसरी ओर जवाब में पुलिस भी आसमानी फायरिंग करते चले जा रहे हैं, इतने में अंधेरे का फायदा उठाकर अवैध बालू खनन माफिया घटनास्थल से फरार हो जाता है, यह घटना भागलपुर के जगदीशपुर थाना अंतर्गत तहसील नदी घाट का है जहां रोज काली रात में बालू खनन माफिया अंधेरा ढलते ही अपना तांडव शुरू कर देते हैं, जब यह जानकारी वरीय पदाधिकारी को चलती है तो वह विशेष टीम का गठन कर अवैध बालू खनन माफिया के पांच अपराधी को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लेते हैं, जब पांचो अपराधियों से पुलिस पूछताछ करती है तो पता चलता है तकरीबन पच्चीस लोग वहां मौजूद थे ,भागलपुर पुलिस अब और अपराधियों को गिरफ्तार करने की कवायत में जुट गए हैं। इस अवैध बालू खनन माफियाओं में नितेश कुमार राजेश कुमार दिवाकर यादव अजीत कुमार और बिट्टू कुमार कुल पांच अपराधियों को पुलिस ने दो अवैध कट्टा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। वही पुलिस सभी अपराधियों के अपराधिक इतिहास को भी खंगालने में जुट गई है।

Join us on:

Leave a Comment