दरभंगा ब्यूरो धर्मेंद्र पांडे की रिपोर्ट!

सांसद राजीव प्रताप रुडी कोलकाता से दरभंगा, पहले इंडिगो विमान के कप्तान बने! बीजेपी के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने चला कर लाया, यात्रियों के साथ !
दरभंगा से आज इंडिगो ने अपनी सेवा प्रारंभ कर दी है खास बात यह रही कि कोलकता से दरभंगा आने वाले पहले इंडिगो विमान को खुद भाजपा के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उड़ा कर लाया और इस विमान में यात्रियों के साथ बिहार सरकार के मंत्री संजय झा भी सवार थे ।

राजीव प्रताप रूडी ने फ्लाइट उड़ाने की पुष्टि करते हुए कहा कि उन्हें इसे उड़ाने और दरभंगा हवाई अड्डा पर लैंड करने का अनुभव बिल्कुल नया था उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि दरभंगा एयरपोर्ट उत्तर बिहार का सबसे महत्वपूर्ण हवाई अड्डा बनेगा ।
वही बिहार सरकार के जल संसाधन मंत्री संजय झा ने कहा कि देश की सबसे बड़ी विमान सेवा दरभंगा पहुंच गई है इसी दोनो से पूरे देश के साथ विदेशों को जोड़ लिया जाएगा।




