बाढ़ के पानी में डूबने से दो की मौत, एक युवक की नहीं हुई है पहचान!

SHARE:

शिवहर से समीर कुमार झा की रिपोर्ट!

शिवहर : शिवहर जिले में बाढ़ का कहर जारी है । जिले के नगर थाना क्षेत्र में अलग-अलग घटना में डूबने से दो लोगों की मौत हो गई है। नगर थाना के माली पोखर भिंडा में जहां दो बच्ची खेलने के दौरान पानी में डूब गई जिसमें एक को ग्रामीणों ने बचाया वहीं एक बच्ची की मौत हो गई है। जिसे काफी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को निकाला है ।

वही रसीदपुर गांव में बागमती नदी के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई डूबने की सूचना पर शिवहर के एसडीएम इश्तियाक अली अंसारी ने वहां पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से शव को बाहर निकलवाया है एसडीएम ने बताया कि दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में भेजा जा रहा है । इस घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मच गया है. इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. माली पोखर भिंडा में मृतक बच्ची की पहचान श्रीपुर गांव निवासी अंजली कुमारी के रूप में की गई है वहीं रसीदपुर में मृत व्यक्ति की पहचान नहीं हो सकी है जिसकी पहचान की जा रही है। जिले में 2 दिनों के भीतर 4 लोगों की डूबने से अब तक मौत हो गई है।

Join us on:

Leave a Comment