मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण को लेकर डीएम ने अधिकारियों के साथ किया बैठक

SHARE:

कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):

कैमूर। शुक्रवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित बैठक एवं निम्न दिशा निदेश दिया गया। बैठक बताया गया कि अर्हता तिथि 01.01.2024 के आधार पर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण से संबंधित कार्यक्रम निर्धारित है। जिला पदाधिकारी द्वारा मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने हेतु नए योग्य नागरिकों को प्रपत्र 6 में आवेदन कराने का निर्देश दिया गया।
बैठक में बताया गया कि 18-19 आयु वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण काफी कम है। इस हेतु कॉलेज, प्लस 2 विद्यालयों में विशेष कैंप का आयोजन कर 18 से 19 आयु वर्ग के मतदाताओं का पंजीकरण करने का निर्देश दिया गया। बैठक में अपर समाहर्ता कैमूर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, अनुमंडल पदाधिकारी, भभुआ व मोहनिया, भूमि सुधार उप समाहर्ता, भभुआ व मोहनिया सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्राचार्य सभी डिग्री कॉलेज उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment