कैमूर/भभुआ(ब्रजेश दुबे):
कैमूर। शुक्रवार को जिला पदाधिकारी कैमूर सावन कुमार के द्वारा आयोजित “जनता के दरबार में जिलाधिकारी ” में कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए । डीएम का जनता दरबार में ज्यादातर मामले भूमि विवाद से संबंधित थे। जनता दरबार में जिला पदाधिकारी द्वारा समस्याओं का तुरंत निराकरण करने हेतु संबंधित पदाधिकारी को निर्देशित किया गया। बता दें की जिला पदाधिकारी द्वारा हर दिन जनता दरबार का आयोजन किया जाता है। जनता दरबार में काफी संख्या में लोग पहुंचते हैं और अपने शिकायत दर्ज करते हैं। इसके बाद डीएम मामले को गंभीरता से लेते हुए आगे कार्रवाई करने का आदेश संबंधित पदाधिकारी को देते हैं।




