रिपोर्ट – आशुतोष पांडेय!
भोजपुर जिला के वीर सपूत स्वतंत्रता सेनानी कवि कैलाश की शहादत के याद में उनके पैतृक गाँव घोड़ादेई में आयोजित कार्यक्रम मे बड़हरा विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह शामिल हुए।
बड़हरा विधायक कवि कैलाश के आदमकद मूर्ति पर माल्यार्पण कर स्वतंत्रता सेनानी को श्रद्धांजलि दिया।
उक्त अवसर पर बड़हरा विधायक ने कहा कि हम सभी को गर्व होता है कि कवि कैलाश जेसे स्वतंत्रता सेनानी भोजपुर जिला के थे। आरा समाहणालय पर अपनी शहादत दे कर हम सभी जिला के लोगो का स्वाभिमान की रक्षा की एवं देश के लिए उनका बलिदान सर्वोच्च है।आज हमे उस वीर स्वतंत्रता सेनानी के बारे मे नई पीढी को बताने की आवश्यकता है। आज हम देश मे अमन और चैन की जिन्दगी ऐसे ही वीर सपूतो के बलिदान से प्राप्त कर रहे है। कवि कैलाश के योगदान को भुलाया नही जा सकता।
कार्यक्रम में पूर्व मुखिया संतोष सिंह,ललन सिंह,सत्येंद्र सिंह,हरेन्द्र सिंह,अनिल सिंह,गजेन्द्र सिंह,प्रियांशु सिंह,कारीसाथ पैक्स अध्यक्ष संजीव सिंह,सत्यनारायण ठाकुर आदि थे।




