राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिन!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद ।

राजद कार्यकर्ताओं ने धूमधाम से मनाया उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिन
केक काटकर कार्यकर्ताओं ने की तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना
जहानाबाद। जिले के राजद कार्यकर्ताओं ने इरकी स्थित पप्पु मल्लिक के मैरेज हाॅल में गुरूवार को केक काटकर उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का 34वां जन्मदिन धूम धाम से मनाया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने गरीबों के बीच मिठाई बांट तेजस्वी यादव के दीर्घायु होने की कामना की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव गरीबों, वंचितों एवं अल्पसंख्यकों के मसीहा है। इनके कार्यकाल में सभी जाति धर्म के लोगों का विकास तेजी से हो रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि लालू जी गरीबों को आवाज दिए तो तेजस्वी यादव ने बेरोजगारों को रोजगार दिया। आने वाले समय में तेजस्वी यादव लाखों बेरोजगारों को रोजगार देंगे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा को गद्दी उखाड़ फेंकगें। इस मौके पर पूर्व विधायक डाॅ मुनीलाल यादव, डाॅ सच्चितानंद यादव, जिलाध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, मोहन प्रसाद सिंह, सुरेश यादव, वीरेन्द्र राउत, धर्मपाल यादव, पप्पु मल्लिक, रामबाबू पासवान, फतो खां, मरछू रविदास, चन्द्रिका प्रसाद मंडल, अनिल पासवान, विनोद यादव, पप्पू यादव, अरविन्द चन्द्रवंशी, सुनील दास, अनिल कुमार वर्मा, अशोक वर्मा, साधु यादव, लक्ष्मण ठाकुर, नलिन ठाकुर, अरविन्द चैधरी, राणाप्रताप, रंजीत पासवान, राजप्रेम यादव, पवन चन्द्रवंशी, बिहारी बाबू, अशोक कुमार, आदित्य मिस्त्री, सतीश कुमार सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment