बेगुसराय में पुस्तकालय सौंदर्यीकरण को लेकर बैठक आयोजित

SHARE:

नेहा कुमारी सिटी रिपोर्टर

बेगुसराय बखरी नगर परिषद के शैक्षणिक धरोहर श्री विश्वबंधु पुस्तकालय का जीर्णोद्धार होगा और पुस्तकालय को आधुनिक सुविधाओं से लैस बनाया जाएगा। फर्श में नए सिरे से टाइल्स लगाए जाएंगे साथ ही जर्जर भवन की मरम्मतीकरण, रंग रोगन किया जाएगा। उक्त निर्णय पुस्तकालय कार्यसमिति की बैठक में लिया गया। बैठक में वक्ताओं ने श्री विश्वबंधु पुस्तकालय को मॉर्डन पुस्तकालय के रूप में विकसित करने की बात कही। बैठक में चर्चा के दौरान सचिव पवन कुमार सुमन ने कहा कि विश्वबंधु पुस्तकालय जिले का गौरवशाली शिक्षण संस्थान है जहां ज्ञान, साहित्य का अकूत भंडार है। समय के साथ रखरखाव के अभाव में जर्जर हो रहे भवन को नए सिरे से रंग रोगन एवं मरम्मतीकरण कराया जाएगा। वही फर्श पर टाइल्स लग जाने से अब पाठकों को अधिक सुविधाऐं मिलेगी। पुस्तकालय में आकर्षक लाइट के साथ ही परिसर में पेभर ब्लॉक लगाया जायेगा। सचिव ने जानकारी देते हुए कहा कि इस कार्य में पुस्तकालय का एक रुपया भी वहन नहीं होगा। मरम्मतीकारण कार्य में स्थानीय लोगों से सहयोग ली जाएगी। बैठक में छठ पूजा पर पुस्तकालय पोखर मुहार पर स्थित घाटों की साफ सफाई , मरम्मतीकारण, रंग रोगन, एवं साज सज्जा कराने का निर्णय लिया गया।वही उपस्थित सदस्यों ने सौंदर्यीकरण कार्य के तहत सभागार में टाइल्स लगाने के लिए मुख्य पार्षद प्रतिनिधि राजू कुशवाहा, वार्ड पार्षद चंदन चौरसिया, समीर श्रवण सचिव कक्ष में टाइल्स लगाए जाने को लेकर सुमित केशरी एवं अध्यन कक्ष में टाइल्स के लिए गुप्तदान दिए जाने की सराहना की। बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष जयशंकर जायसवाल ने की। मौके पर प्रतिनिधि संतोष गुड्डू, सहसचिव प्रिंस सिंह परमार, पूर्व अध्यक्ष सीताराम केसरी, विशेष समिति सदस्य अजय सान्याल, कार्यसमिति सदस्य मनीष कुमार, नीरज कुमार, सचिन केसरी, अनुभव आनंद, विकास मेहता, अनुराग केसरी, वार्ड पार्षद हीरा राम आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment