रिपोर्ट :- ऋषिकेश कुमार!
नालंदा-इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां बिहार थाना क्षेत्र इलाके के मुरौरा गांव में 10 की संख्या में डकैती ने एसबीआई के शाखा प्रबंधक घर में घुसकर 10 लाख की डकैती कर ली। घटना के संबंध में बैंककर्मी श्रीकांत ने बताया कि देर रात 10 की संख्या में नकाबपोश हथियार से लैस होकर डकैत घर के अंदर घुसकर सभी को एक कमरे में बंद कर दिया और घर में करीब ढाई घंटे तक जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान डकैतों ने घर के अंदर रख सारा सामान को जमीन पर बिखरते हुए महंगे आभूषण नगद रुपए समेत 10 लाख के ऊपर हाथ साफ कर दिया। विरोध करने पर डकैतो ने घर वालों के साथ मारपीट भी की। डकैती की घटना की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी में कैद हो चुका है डकैतों ने घरवालो को यह भी धमकी दिए कि अगर उनके द्वारा थाना में एफआईआर किया जाता है तो उनके परिवार को गोली मार दी जाएगी। इस डकैती की घटना के बाद पूरा परिवार काफी सहमा हुआ है। इस घटना के बाद कहीं ना कहीं पुलिस के गस्त पर भी सवाल उठ रहे हैं।
बाइट।श्री रामचंद्र प्रसाद गृह स्वामी
बाइट।श्रीकांत बैंककर्मी
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




