डीएम ने नियुक्ति पत्र पाने के लिए शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, वहीं शिक्षक घोटाला के आरोप में हम का धरना

SHARE:

रिपोर्ट :- पंकज कुमार!

BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा के परिणाम आने के बाद एक तरफ जहॉं जिलाधिकारी के द्वारा पटना में नियुक्ति पत्र पाने के लिए शिक्षकों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया वहीं दूसरी ओर शिक्षक घोटाला का आरोप लगाकर हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन किया ।जिला अधिकारी के द्वारा जिले से 500 शिक्षकों को पटना नियुक्ति पत्र पाने के लिए रवाना किया गया है वहीं लगभग 450 शिक्षकों को प्रभारी मंत्री के द्वारा जिला मुख्यालय में कार्यक्रम का आयोजन कर नियुक्ति पत्र शिक्षकों को दिया जाना है। इधर हम पार्टी के सुप्रीमो जीतन राम मांझी ने अनियमितता का आरोप लगाया है। इसे लेकर आज जहानाबाद जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय के समक्ष हम पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक दिवसीय धरना दिया और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरने पर बैठे कार्यकर्ताओं ने शिक्षक भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि बीपीएससी द्वारा शिक्षक नियुक्ति परीक्षा में भारी अनियमितता बरती गई है। अनुसूचित जनजाति के अभ्यर्थियों के 39 नंबर पर मैरिट बनाकर शिक्षक में नियुक्ति हुई है। तो वही 41 नंबर वाले अभ्यर्थियों को हटा दिया गया है। जिससे प्रतीत हो रहा है कि शिक्षक भर्ती में काफी घोटाला हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर सही से जांच कराया गया तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाए। उन्होंने कहा कि चाचा भतीजे के सरकार में जनता उब चुकी है। जांच की मांग को लेकर पार्टी के शिष्य मंडल ने जिला पदाधिकारी से मिलकर एक ज्ञापन भी सौंपा। पार्टी के नेताओ ने कहा कि अगर सरकार हमलोगों की मांग नहीं मानती है तो हम लोग सड़क से लेकर विधानसभा तक घेरने का काम करेंगे और इस चाचा भतीजे की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें।
Byte –
रिची पांडे जिलाधिकारी जहानाबाद।

राजाराम मांझी,हम नेता
मनीष कुमार, हम नेता

Join us on:

Leave a Comment