सीपीआई की रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने वाम दल के नेताओं की जमकर तारीफ की!

SHARE:

रिपोर्ट :- अमित कुमार!

वामदल द्वारा आयोजित रैली में शामिल हुए मुख्यमंत्री ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की आज केंद्र में जो लोग बैठे हैं वह देश का इतिहास बदलने का काम कर रहे हैं। मौजूदा जो सरकार है वह आपस में ही लोगों को हिंदू मुस्लिम के नाम पर लड़ना चाहते हैं उन्होंने कहा कि यह देश सभी धर्म का है इस देश में हिंदू मुस्लिम में कोई झंझट नहीं है लेकीन बीजेपी हिंदू मुस्लिम के नाम सिर्फ राजनीति करती आ रही है लेकिन 2024 लोकसभा चुनाव में उनका हिंदू मुस्लिम के नाम पर कोई चारा नहीं चलने वाला है।
वही सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सीपीआई नेताओ की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा सीपीआई की रैली में हम पहली बार आ रहे हैं हमें बहुत बड़ी खुशी है कि आप लोगों ने हमें मंच पर जगह दिया। सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी में भी महिलाओं की अधिक संख्या देखकर खुशी हो रही है उन्होंने कहा कि हम लोग सरकार में है कितना काम कर रहे हैं सभी लोगों को घर-घर तक सरकार के कामों को बताना चाहिए वही की नेताओं को नसीहत भी देते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सीपीआई और सीपीएम एक ही दल था बाद में अलग हो गए,हम चाहते है की आप लोग अब एक हो जाए।

बाइट:- नीतीश कुमार, सीएम बिहार

Join us on:

Leave a Comment