प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में आपसी विवाद में एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया गया है । घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय में भर्ती कराया गया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र के सदानंदपुर गांव की है। बताया जाता है कि सदानंदपुर गांव निवासी 43 वर्षीय रजनीश कुमार बुधवार की रात 10 बजे अपने खेत में पटवन का घर लौट रहा था तभी पैक्स अध्यक्ष चंदन कुमार अपने तीन साथियों के साथ सड़क पर खड़ा था और रजनीश को रुकने के लिए बोला और फिर फायरिंग कर दी इस फायरिंग में एक गोली रजनीश कुमार के जांघ में लगी है जिससे वह घायल हो गया है । घायल अवस्था में रजनीश कुमार मोटर साइकिल तेज गति से भाग कर गांव पहुंचा जहां से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।घायल रजनीश ने बताया कि पहले भी उसके साथ मामूली बात को लेकर दो बार मारपीट की गई है और इस बार गोली मारी गई है हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नहीं है लेकिन घायल का आरोप है कि मामूली बात को लेकर पहले भी दो बार पिटाई की गई थी फिलहाल घटना की सूचना बलिया थाना पुलिस को दी गई है और पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।
बाईट- रजनीश कुमार , घायल




