बेगूसरायछेड़खानी का विरोध करने पर मनचले ने गांव में घुसकर फायरिंग मारपीट की!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में छेड़खानी का विरोध करने पर अपराधियो ने गांव में घुसकर मारपीट की और फायरिंग कर दी । इस पिटाई की घटना से जहां एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया वहीं गोली लगने से एक युवक मामूली रूप से जख्मी हो गया। घटना सिंघौल थाना क्षेत्र के राजापुर डुमरी गांव की है। मारपीट और फायरिंग की घटना से करीब 1 घंटे तक गांव में अफरा तफरी का माहौल बना रहा। बताया जा रहा है कि राजापुर गांव के लड़की और महिलाओं के साथ आकाश पुर गांव के कुछ मनचले यूवक मोटर साइकिल से आते हैं और छेड़खानी करते हैं जिसका विरोध गांव के लोग कर रहे थे। आरोप है कि बुधवार की रात करीब 9 बजे मोटर साइकिल पर सवार होकर करीब दर्जन भर युवक राजापुर गांव पहुंचे और रामनाथ यादव के घर पर चढ़कर फायरिंग कर दी। इसके बाद गांव के लोग इकट्ठा हुए तो दोनों पक्षों के बीच लाठी डंडे से मारपीट शुरू हुई। इसके बाद बदमाश फायरिंग करते हुए फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सिंघौल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पीड़ित रामनाथ यादव ने बताया कि छेड़खानी का विरोध करने पर आकाश पुर गांव के यूवक पहुंचे थे और मारपीट कर फायरिंग की है। घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया गया है । आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं कि किस कदर लाठी डंडे के साथ लोग इसका विरोध कर रहे हैं और युवक भागते समय फायरिंग किया है जिसकी आवाज भी वीडियो में आ रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
बाईट- रामनाथ यादव, पीड़ित

Join us on:

Leave a Comment