बेगूसराय बलिया में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच पत्थर बाजी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई 11 आरोपी गए जेल!

SHARE:

प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट

बेगूसराय में मूर्ति विसर्जन के दौरान दो समुदायों के बीच हिंसक झड़प और तोड़ फोड़ आगजनी मामले में पुलिस ने अब तक कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने 79 लोगों पर नामजद और 200 अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। दरअसल 25 अक्टूबर को बलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत उपर टोल चौक से दूर्गा प्रतिमा विसर्जन जा रही थी तभी जुलूस में शामिल करण कुमार नामक युवक के द्वारा कार्य पर मुस्लिम समुदाय के झंडे को फूल से तोड़कर नीचे फेंक दिया गया जिसके बाद दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया कुछ देर के बाद जब दूसरी प्रतिमा विसर्जन उसी रास्ते से जा रही थी तो मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विसर्जन पर पीठ पत्थर चलानी शुरू कर दी जिसके बाद दोनों क्षमताओं के बीच हिंसक जरा शुरू हो गई इस घटना में कई दुकानों में कई दुकानों में आग लगा दी गई थी। इस दौरान भीड़ में शामिल एक युवक तेज धारदार हथियार से बलिया एसडीएम की हत्या करने की नीयत से भी हमला किया था लेकिन बाडीगार्ड ने उसे विफल कर दिया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता कर बताया कि दोनों पक्षों से कुल 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। 6 गिरफ्तार हिन्दू समाज से और पांच मुस्लिम समाज से आरोपी शामिल है। सभी लोगों को वीडियो फुटेज और साक्ष्य के आधार पर गिरफ्तार किया गया है । एसपी ने कहा कि जुलूस के दौरान अमित रस्तोगी नामक व्यक्ति के इसारे पर मुस्लिम समाज के झंडा को तोड़ा गया था जिसके बाद विवाद शुरू हुआ था। हालांकि मौके पर मौजूद पुलिस ने विवाद को शांत कर दिया लेकिन फिर जब दूसरी प्रतिमा उसी रास्ते से गुजरी तो मुस्लिम समाज के कुछ लोगों के द्वारा पत्थर चलाया गया और उसके बाद भी बात बढ़ गया। इस दौरान तोड़फोड़ की गई, आगजनी की गई इस मामले में पुलिस लगातार साक्ष्य के आधार पर कार्रवाई कर रही है अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है जबकि 79 नामजद और 200 अज्ञात पर प्राथमिक की दर्ज की गई है। इस मामले के मुख्य आरोपी अमित रस्तोगी और करण कुमार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस अमित रस्तोगी के कॉल डिटेल को भी खंगाल रही है क्योंकि वह कई संगठनों से जुड़ा हुआ है पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है जांच के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।
बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment