लखीसराय- प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन!

SHARE:

रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा

– लखीसराय जिले के चानन प्रखंड ई-किसान भवन परिसर में प्रखंड स्तरीय रबी कर्मशाला सह प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ प्रिया कुमारी, बीएओ सुशील कुमार एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया। इस दौरान किसानों को कृषि समन्वयक एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने रबी फसल की बुआई, रसायनिक उर्वरक का प्रयोग नहीं करने एवं जैविक उर्वरक का प्रयोग करने की सलाह देते हुए प्रखंड क्षेत्र में अधिक से अधिक खेतों में रबी बुआई करने की सलाह दी। इसके साथ ही किसानों को पंपसेट सहित बोरिंग, कृषि सिचाई योजना की अद्यतन जानकारी दी। किसानों को कई लाभकारी पुरस्कृत योजना जो सरकार के द्वारा दी जाने वाली है उस पर विस्तृत पूर्वक चर्चा की। अनुदानित दर पर मिलने वाले बीच जैसे चना, सरसो, मसूर, गेंहू आदि का ऑनलाइन आवेदन करने की जानकारी दी गई। इस बार बीज को किसानो को होम डिलीवरी का व्यवस्था भी है। किसान होम डिलीवरी ऑनलाइन आवेदन कर प्राप्त कर सकते हैं। किसानो को प्रति किलो पांच रुपये होम डिलीवरी शुल्क के साथ बीज घर तक पहुंचाया जाएगा।
बाइट – सुशील कुमार बीएओ,चानन, लखीसराय।

Join us on:

Leave a Comment