रिपोर्ट :- शशिकांत मिश्रा
लखीसराय जिले के हलसी थाना क्षेत्र के बहच्छा गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। घटना के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चला है। मृतक की पहचान कृपाली दास के 25 वर्षीय पुत्र परमानंद कुमार के रूप में किया गया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार परमानंद कुमार का अपनी ही भाभी के साथ प्रेम-संबंध चल रहा था। प्रेम संबंध की ही वजह से परिजन ने परमानंद को डांट लगाई। इसके बाद परमानंद ने गुस्से में आकर आत्महत्या कर लिया। बताया जाता है कि मृतक के पिता की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है जबकि उसके बड़े भाई दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते हैं। घटना के बाद मृतक की भाभी ही केवल घर में थी हालांकि परिजन कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं। हलसी थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया के एक युवक की आत्महत्या करने की जानकारी मिली, इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है। स्थानीय लोग शव को छुपाने की फिराक में थे। हत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। आवेदन मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।




