आरा- 14 उपभोक्ताओं के विरुद्ध बिजली चोरी की प्राथमिकी दर्ज, साढ़े छ: लाख का जुर्माना भी ठोका!

SHARE:

रिपोर्ट :- आशुतोष पांडेय

विद्युत बकायेदारों की काटी गई बिजली एवं बिजली चोरी के विरुद्ध दर्ज की गयी प्राथमिकी
साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के आदेश पर विद्युत आपूर्ति द्वारा राजस्व की वसूली हेतु आरा शहरी क्षेत्रों एवं ग्रामीण इलाकों में सभी विद्युत बकायेदारों का लाइन काटना शुरू हो गया है। साथ ही बिजली चोरों के विरुद्ध अवर प्रमण्डल वार छापेमारी अभियान भी जारी है। इस क्रम में आरा शहरी क्षेत्रों अंतर्गत 295 उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाये रहने के कारण लाइन काट दिया गया है। तथा 14 लोगो के विरुद्ध विद्युत ऊर्जा की चोरी के विरुद्ध कुल छः लाख पचास हजार का जुर्माना लगाते हुए संबंधित थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी। जो निम्न है।
मुन्नी बेगम, वलीगंज
सैयरा खातून, वलीगंज
मो0 मकसूद कुरैसी, वलीगंज
मो0 समीम, चीकटोली
रेहाना खातून, चीकटोली
जुबैदा खातुन, चीकटोली
सुशील कुमार मिश्रा, आनन्द नगर
ललिता देवी, आनन्द नगर
बिन्दु केसरी, अबरपुल
मालती देवी, धरहरा
मो0 कुरबान, बेगमपुर
धरमशीला देवी, रामगढ़िया
मो0 आफताब आलम, रामगढ़िया
मुन्ना सिंह, विष्णु नगर, आरा

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें