रिपोर्ट :- निभाष मोदी!
देश में जल्द जनसंख्या कानून बने इसके लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन पूरे देश भर से करोड़ों हस्ताक्षर के साथ एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ 29 और 30 अक्टूबर को दिल्ली में राष्ट्र रक्षा रैली एवं धरना का आयोजन कर रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज दिनांक 27/10/ 2023 भागलपुर से जनसंख्या समाधान फाऊंडेशन के दर्जनों कार्यकर्ता प्रदेश सचिव मनीष दास एवं प्रदेश संयोजक महिला मोर्चा आनामिका ठाकुर जी के संयुक्त नेतृत्व में दर्जनों महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता ट्रेन रूट से इस अभियान को शक्ति प्रदान करने दिल्ली कूच किया, देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून का होना अति आवश्यक है ,देश पर जो जनसंख्या का अतिरिक्त भार हो गया है उसे हल्का करने के लिए जनसंख्या समाधान फाउंडेशन जल्द इस कानून को बनवाने में अपनी अहम भूमिका निभाएगी,दिल्ली कूच में प्रदेश सचिव महिला मोर्चा कुंदन कुमारी प्रदेश सचिव के संगठन मंत्री नीतू सिंह चौबे देश संगठन महामंत्री संजय कुमार सिन्हा,जिला अध्यक्ष चंदन कुमार कर्ण,प्रखंड अध्यक्षसंतोषकुमारसिंह, कंचन देवी ,चंदन पोद्दार, ए के पासवान, छाया सिंह,अमन कुमार सिंह, प्रियंका पांडे,कौशल पांडे, विद्या कुमारी,सत्यम कुमार,मनोज यादव,मनोरंजन कुमार सिंह, शेखपुरा से जिलाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह उर्फ वुद्धन भाई, नवादा जिलाध्यक्ष सुनील कुमार, खूशबू जी आदि ने दिल्ली के लिए कूच किया!





