स्कुल से नाम काटने से भड़की छात्राओं ने सड़क जाम कर किया बवाल!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा

लखीसराय। इस वक्त की बड़ी खबर लखीसराय से आ रही है जहां स्कूल से नाम काटने से आक्रोशित छात्राएं सड़क जाम कर किया प्रदर्शन। मामला शहर के दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय का है जहां की सैकड़ों छात्रों का नाम अपर मुख्य सचिव केके पाठक के निर्देश पर स्कूल से अनुपस्थित रहने पर काट दिया गया। जिससे आक्रोशित छात्राएं सड़क पर प्रदर्शन करने लगीं, आक्रोशित छात्राओं का कहना है कि कल से स्कूल में परीक्षा शुरू हो रही है और परीक्षा से ठीक पहले नाम काट दिया गया है। वहीं मामले में जिला शिक्षा पदाधिकारी विमलेश कुमार चौधरी ने फोन पर बताया कि अभी वो भीसी में हैं और अपर मुख्य सचिव के दिए गए निर्देश के आलोक पर कार्रवाई की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि शपथपत्र लेकर पुनः नामांकन करने का प्रावधान है‌ । छात्राएं अगर शपथपत्र देती हैं तो उन लोगों का पुनः नामांकन कर लिया जाएगा। वहीं सूचना मिलते ही कबैया थानाध्यक्ष वैभव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित छात्राओं को समझा-बुझाकर कर शांत करने में जुट गए हैं।

बाइट – छात्रा।

Join us on:

Leave a Comment