गांव की ही लड़की के साथ प्रेम विवाह करने पर लड़के के परिजनों ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या की!

SHARE:

रिपोर्ट – पंकज कुमार

जहानाबाद में एक दिल दहला देने वाला घटना सामने आया है। जहां गांव की ही लड़की के साथ प्रेम विवाह करने पर लड़के के परिजनों ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी है और शव को पास के खेत मे फेंक कर मौके से फरार हो गए। घटना घोसी थाना क्षेत्र के पतला-पोखर गांव की है। घटना के संबंध में बताया जाता है पुष्कर कुमार को गांव के ही 17वर्षीय लड़की लक्ष्मी कुमारी के साथ पिछले कई दिनों से अफेयर चल रहा था। मंगलवार की रात पुष्कर ने अपने प्रेमिका को दशहरे के मेला घुमाने के लिए कोर्रा ले गया था जहां पास के दुर्गा मंदिर में प्रेमिका की मांग में सिंदूर भर दिया और अपने घर लेकर चला गया। घर पहुंचते ही लड़के के घर वाले भड़क गए और वे लोग लड़की को घर से भगाने लगे। लड़की ने अपने घर जाने से इंकार किया तो लड़के के परिजनों ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठाते हुए लड़की का गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बगल के खेत मे फेंक दिया। सुबह होने पर लड़की के परिजनों को जब जानकारी मिली तो इसकी सूचना पुलिस को दी। लड़की के परिजनों की माने तो पुष्कर अपने भाभी के साथ मिलकर लक्ष्मी को दशहरा मेले घूमने के लिए कोर्रा ले गया था जहां लक्ष्मी से पुष्कर ने दुर्गा मंदिर में जबरन मंदिर में मांग में सिंदूर डालकर उससे विवाह कर लिया और उसे अपने घर लेकर चला गया जहां लड़के के परिजनों ने मिलकर लक्ष्मी की गला दबाकर हत्या कर दिया और शव को रख कर घर छोड़ सभी फरार हो गए। लड़की के पिता ने बताया कि वह दशहरा पर्व के मौके पर वह मेला में जलेबी का दुकान खोल रखा था। जब उन्हें जानकारी मिली कि लक्ष्मी घर पर नही है तो वे खोजबीन करने लगे। सुबह होने पर उन्हें पता चला कि पड़ोस के युवक ने उससे दुर्गा मंदिर में जबरन शादी कर लिया और अपने घर लेकर चला गया जहां उसके परिजनों ने उसकी हत्या कर दी। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में कर मामले की छानबीन करने में जुटी है।
Byte – मृतका के मां
अशोक बिंद,मृतका के पिता

Join us on:

Leave a Comment