बेगूसराय सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल!

SHARE:

रिपोर्ट – प्रशांत/नेहा

बेगूसराय में भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। घटना उसे वक्त घटी जब मोटरसाइकिल और टैंकर में भीषण टक्कर हो गई इस घटना में मोटरसाइकिल सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई है जबकि मोटरसाइकिल चालक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। घायलों का इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है। दरअसल मंझौल थाना क्षेत्र के मझौल पंचायत तीन निवासी सुमन कुमार और इसकी पत्नी काजल कुमारी अपने मोटरसाइकिल से मंझौल से बेगूसराय जा रहे थे विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही टैंकर ने अनियंत्रण होकर टक्कर मार दी जिसके वजह से मोटरसाइकिल चालक युवक सुमन कुमार को घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी काजल कुमारी गंभीर रूप से घायल हो गई घायलों का इलाज जिले के निजी अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और रो रो कर बुरा हाल हो गया है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गौतम धाम बेगूसराय मझौल पथ की है। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस अपने दलबल के साथ पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है।
बाइट:- अमरेश कुमार मृतक के पड़ोसी

Join us on:

Leave a Comment