विसर्जन के दौरान,मूर्ति पर फेंका पत्थर, भारी बवाल,एक दर्जन जख़्मी,लाठी चार्ज, डीएम एसपी ने सम्हाला कमान,ईलाका छावनी में तब्दील!

SHARE:

रिपोर्ट :- प्रशांत/नेहा

मूर्ति विसर्जन के दौरान, मूर्ति पर फेंका पत्थर, भारी बवाल, पुलिस समेत एक दर्जन जख़्मी, लाठी चार्ज, डीएम एसपी ने सम्हाला कमान, ईलाका छावनी में तब्दील!

बेगूसराय से बड़ी खबर आ रही है बेगूसराय में विसर्जन के दौरान दुर्गा प्रतिमा पर पत्थर फेके जाने के बाद जमकर बवाल हुआ है । इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई और सड़क किनारे लगे ठेला और कई सामानों, दुकानों में आग लगा दी गई। हंगामा के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाठी चार्ज कर मामले को शांत कराया। दरअसल बलिया थाना क्षेत्र के ऊपर टोला के पास से जब प्रतिमा विसर्जन के लिए जुलूस जा रहा था,तभी विशेष समुदाय के लोगों ने पत्थर फेंक दिया जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच झगड़ा शुरू हो गया । इसके बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया सड़कों पर लगे दुकानों में तोड़फोड़ की और कई जगह आग लगा दी। आप तस्वीरों में देख सकते हैं कि कई जगहों पर आगजनी की गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को खदेड़ खदेड़ कर पीटा जिसके बाद मामला शांत हो पाया । बताया जाता है कि जिस रोड से मूर्ति विसर्जन का जुलूस जाना था उस रोड की आधा दर्जन दूकानों को नगर परिषद के द्वारा बंद करा दी गई थी। जब प्रतिमा विसर्जन के लिए उस रास्ते से जा रही थी तभी दुकान बंद होने से नाराज लोगों ने प्रतिमा पर पत्थर बाजी कर दी, जिसके बाद दोनों पक्षों की ओर से पत्थर बाजी शुरू हो गई। घटना के दौरान रोड़े बाजी में दो पुलिस कर्मी भी घायल हुए हैं जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बाईट- योगेंद्र कुमार एसपी बेगूसराय
बाईट- प्रतिमा विसर्जन में शामिल युवक

Join us on:

Leave a Comment