रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!
लखीसराय पुलिस लगातार शराब माफियाओं पर नकेल कसने के लिए अभियान चला रखी है। इसी कड़ी में बड़हिया पुलिस ने बीती देर रात लोहिया चौक के समीप वाहन चेकिंग के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए बोलेरो के तहखाने में छिपा कर ले जा रही बड़ी मात्रा विदेशी शराब की खेप को बरामद किया है। साथ ही पुलिस ने चार धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि शराब की खेप बंगाल के तारापीठ से बेगूसराय ले जाया जा रहा था। गिरफ्तार शराब के धंधेबाजों की पहचान संजीर, मंजीत, राकेश एवम हिमांशु के रूप में की गई है। सभी बेगूसराय जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे है। पुलिस ने इन लोगों के पास से पांच मोबाइल फोन भी बरामद किया है। एसपी पंकज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बढ़िया थाना क्षेत्र के लोहिया चौक के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को शराब की खेप बरामद हुई है। उन्होंने बताया कि शराब की खेप को दुर्गा पूजा के दौरान खपाने की योजना थी। उन्होंने कहा कि शराब माफियाओं के खिलाफ लखीसराय पुलिस की कार्रवाई लगातार चलती रहेगी।




