लखीसराय- डीएम एसपी के नेतृत्व में निकला फ्लैग मार्च, शांति से त्योहार मानाने की अपील!

SHARE:

रिपोर्ट – शशिकांत मिश्रा!

दुर्गा पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला
लखीसराय _दुर्गा पूजा शांति पूर्वक संपन्न कराने के लिए ज़िला प्रशासन द्वारा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च कबेईया थाना से निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी निशांत और एएसपी रोशन कुमार ने किया। डीएम ने कहा कि दुर्गा पूजा में असामाजिक तत्वों के द्वारा गलत कार्य करने पर कड़ी कार्रवाई की जायेगी। शांति व श्रद्धा के इस पर्व को सभी लोग मिल कर हर्षोल्लास मनाये। फ्लैग मार्च में सीआरपीएफ के जवान कब आया थाना अध्यक्ष टाउन थाना अध्यक्ष सहित जिला के कई पुलिस जवान मौजूद थे फ्लैग मार्च के साथ-साथ सीआरपीएफ के जवान बाइक पर भी गसती करते रहे। वहीं शहर के बड़ी दुर्गा मंदिर छोटी दुर्गा मंदिर व पटना रोड भारत माता संसार पोखर आदि जगहों का दिन में भी मोइन करते हुए डीएसपी फ्लैग मार्च करते हुए लोगों से अपील कर रहे थे कि हर हाल में शांतिपूर्ण तरीके से दुर्गा पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाएं बाइक्स पर नजर रखने के लिए सभी जगह पुलिस की टीम लगाई गई है जो तेज रफ्तार में बाइक चलाने वालों पर निगाह रखेगी सती मेला में हरदंगियों पर खासकर नजर रखी जाएगी। फ्लैग मार्च बड़ी दुर्गा स्थान के रास्ते पटना रोड होते हुए बाईपास विद्यापीठ चौक थाना चौक छोटी दुर्गा मंदिर नगर पालिका कावड़िया रोड होते हुए पुनः समाहरणालय पहुंची।
बाइट: डीएम अमरेंद्र कुमार
बाइट एसपी पंकज कुमार

Join us on:

Leave a Comment